YouTube चैनल कैसे बनाएं और 2024 में पैसे कमाने का तरीका

Youtube चैनल कैसे बनाये

आज की Internet से भरी Digital दुनिया में Online पैसे कमाना एक ऐसा लक्ष्य है जिसे हर कोई हासिल करना चाहता है। आज ऐसी संभावनाएं अनंत हैं जिनकी मदद से हम सभी Online अतिरिक्त Income अर्जित कर सकते हैं, जरूरत सिर्फ हमें एक सही दिशा की होती है। आज इस पोस्ट में हम आपसे YouTube Channel कैसे बनाये और Youtube se paise kamane ke tarike के बारे में चर्चा करेंगे।

Youtube Channel कैसे बनाये (Youtube Channel Kaise Banaye)

Youtube Channel बनाने के लिए हमें सबसे पहले एक Google अकाउंट की जरूरत पड़ती है, उसके बाद ब्राउज़र में जाकर https://youtube.com/account URL को Open करके आप Youtube Channel आसानी से बना सकते है। अगर आप मोबाइल से Youtube Channel बना रहे है तो Desktop Site Option को On ही रखें। आप एक Gmail ID से 50 Youtube Channel तक बना सकते हैं बस आपको नीचे दिए गए कुछ Step Follow करने हैं:

  1. सबसे पहले Chrome Browser में अपने उस Google Account से Sign in करें जिससे आप अपना Youtube Channel बनाना चाहते हैं।
  2. इसके बाद Chrome Browser के Search Bar में https://youtube.com/account URL को Open करके Create a New Channel पर Click करें।
  3. इसके बाद आपको Channel का नाम Select करके Check Box में टिक करने के बाद Create पर Click करना है।
  4. इसके बाद आपको अपने Youtube चैनल को Google Account से Linked मोबाइल नंबर से Verify कराना है। जैसे ही आप Verify कर देंगे तो आपका Youtube चैनल बन जायेगा।

वैसे तो आपको पता ही होगा कि Youtube में लाखों की संख्या में Videos रोज Upload होते हैं और  ये सभी Video आप और हमारे जैसे लोग Youtube पर Channel बना कर Upload करते हैं। इसके बाद जैसे-जैसे Subscribers और Video पर Views बढ़ते जाते हैं तो इससे पैसे भी मिलने लग जाते हैं।

वैसे तो YouTube पर पैसे कमाने के कई तरीके हैं और इन सभी तरीकों में से सबसे पहली चीज जिसका किसी भी Creator को इंतजार रहता है, वह है Channel Monetization.

Youtube Channel Monetization Rules

YouTube Channel Monetization के नियम

आज हम आपको बताएंगे कि YouTube Channel Monetization के लिए मुख्य आवश्यकताएं क्या हैं? (What are the main requirements for YouTube Channel Monetization?) ताकि आप भी बिना किसी बाधा के YouTube से कमाई शुरू कर सकें। हालांकि YouTube पर Monetization के नियम समय-समय पर बदलते रहते हैं। तो हम आज आपको YouTube की Latest Updated Monetization Policy के बारे में बताते हैं। YouTube पर Monetization के दो Criteria हैं, पहला है Lower Criteria और दूसरा है Full Criteria। कोई भी व्यक्ति इन दोनों में से किसी भी तरीके से अपने YouTube Channel को Monetization कर सकता है, जिसके लिए आपको नीचे दिए गए कुछ नियमों का पालन करना होगा।

 Half/Low Monetization Criteria

  • इसके लिए Active Channel पर कम से कम 3 Videos Public होनी चाहिए।
  • Active Channel पर कम से कम 500 Subscriber होने चाहिए।
  • Active Channel पर Public Videos पर 3000 घंटे का Watch Time होना चाहिए, अगर कोई Video Delete हो जाता है या Private हो जाता है तो YouTube उसे Consider नहीं करता है।
Apart From This
  • YouTube Short Videos के लिए 90 दिनों के भीतर 3 मिलियन Valid View की आवश्यकता होती है।
  • अगर किसी Video को Google Ads के ज़रिए Promote किया जाता है तो उसका Watch Time भी YouTube द्वारा नहीं माना जाता है।
  • Half/Low Monetization में YouTube से कमाई के 5 में से 3 Features Open हो जाते हैं।
इसे भी पढ़े >>>>घर बैठे इंटरनेट से पैसे कैसे कमाए| Online Paise Kaise Kamaye 2024

YouTube कमाई के 3 Features

  1. Channel Membership – इसके अन्तर्गत आप अपनी Videos में Join बटन को On कर सकते हैं उसके बाद जैसे ही कोई आपके Vidoes से जुड़ता है तो YouTube उसका आपको मासिक भुगतान करता है। इसमें Joining Membership का Price YouTube चैनल के Owner को Set करना होता है जिसमें YouTube अपना 30% हिस्सा लेता है और बाकी 70% Channel के Owner को मिलता है।

  2. Super – इसमें Channel के Owner सुपर थैंक्स या सुपर चैट के ज़रिए कमाई कर सकता है, जो Subscribers अपने पसंदीदा लोगों को देते हैं। इसमें भी YouTube अपना 30% हिस्सा लेता है और बाकी 70% हिस्सा Owner को मिलता है।

  3. YouTube Shopping – इसके जरिए Channel Owner अपने किसी भी Product या Shop को Connect कर सकते हैं और उसके जरिए कमाई कर सकते हैं। इसमें YouTube का कोई हिस्सा नहीं है पूरा 100% हिस्सा Channel Owner का ही होता है।

Full Monetization Criteria

  • इसके लिए Active YouTube Channel पर कम से कम 3 Videos Public होनी चाहिए।

  • Active Channel पर कम से कम 1000 Subscribers होने चाहिए।

  • Active Channel की Public Videos पर 4,000 घंटे का Watch Time होना चाहिए, और अगर कोई Video Delete हो जाता है या Private हो जाता है तो YouTube उसे Consider नहीं करता।

Apart From This
  • Short Videos के लिए 90 दिनों के अंदर 3 मिलियन Valid Views की जरूरत होती है।

  • अगर कोई Video Google के जरिए Promote किया जाता है तो उसका Watch Time भी YouTube Consider नहीं करता।

  • Full Monetization में YouTube से कमाई के 5 Features Open हो जाते हैं।

YouTube कमाई के 5 Features

  1. Channel Membership – इसके अन्तर्गत आपको अपनी Videos में Join बटन को On करना होता हैं फिर जैसे ही कोई आपके Videos से जुड़ता है तो YouTube आपको उसका Monthly Payment करता है। इसमें Joining Membership का Price Channel के Owner को Set करना होता है जिसमें YouTube अपना 30% कट लेता है और बाकी बचा हुआ 70% Channel Owner को मिलता है।
  2. Supers – इसमें YouTube सुपर थैंक्स या सुपर चैट के ज़रिए कमाई कर सकता है, जो अधिकतर Subscriber अपने पसंदीदा लोगों को देते हैं। इसमें भी YouTube अपना 30% कट लेता है और बाकी बचा हुआ 70% Channel Owner को देता है।
  3. YouTube Shopping – इसके ज़रिए Channel Owner अपने किसी भी Product या Shop को Connect कर सकता हैं और उसके द्वारा कमाई की जा सकती हैं। इसमें YouTube अपना कोई कट नहीं लेता है।
  4. Watch Page Ads – इसके On होने के साथ Channel पर चल रहे सभी Videos के बीच में दिखाए जाने वाले Ads के ज़रिए कमाई शुरू हो जाएगी।
  5. Shorts Feed Ads – इसके On होने के बाद जब भी कोई आपकी Short Videos देखेगा तो Swipe-up Feed में दिखाए जाने वाले Ads से कमाई शुरू हो जाएगी।

लेकिन इसके लिए YouTube Channel की Mail का 2-Step Verification On होना चाहिए, क्योकि इसके बिना आप YouTube से कमाई नहीं कर सकते। इसके अलावा आपके YouTube Channel पर कोई “No Active Guideline Strike” नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यदि आप YouTube Guideline के किसी भी नियम का उल्लंघन करते है तो YouTube आपकी कमाई को रोक सकता है। साथ ही आपका Content कहीं से Copy नहीं होना चाहिए, आपको अपने YouTube चैनल को Monetise करने से पहले इन बातों का ध्यान रखना होगा। अन्यथा, आपका Monetization YouTube द्वारा अस्वीकार कर दिया जाएगा।

आशा करते है कि यह Post आपके लिए लाभदायक साबित हुई होगी और YouTube Channel से संबंधित कोई भी Question हो तो आप बेझिझक नीचे Comment में अवश्य पूछें। यदि आपको हमारी दी हुई यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे Like और Share जरूर करें।

2 Comments on “YouTube चैनल कैसे बनाएं और 2024 में पैसे कमाने का तरीका”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *