सुबह खाली पेट बादाम खाने के 5 बड़े फायदे [2024]

बादाम

बादाम का सेवन पोषक तत्वों से भरपूर है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, ज्यादा बादाम खाने से नुकसान भी हो सकते हैं। ज्यादा बादाम खाने से हो सकता है एसिड रिफ्लक्स।

दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय ट्री नट्स में से एक हैं बादाम जिसे भारत में सबसे पहले सोलहवीं शताब्दी में फ़ारसी लोगों के द्वारा कश्मीर में लाया गया था। लेकिन आज के समय में केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु सहित महाराष्ट्र में बादाम की खेती की जाती है और बादाम की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इसकी खेती में लगातार वृद्धि भी देखी जा रही है। इसका वैज्ञानिक नाम है “प्रूनस डलसिस” लेकिन आम भाषा में लोग इसे बादाम या आलमंड कहते हैं। लोग बादाम को अलग अलग तरीकों से अपने हिसाब से खाना पसंद करते है|

Table of Contents

इन मेवों की त्वचा हल्की झुर्रीदार होती है और इनकी ऊपरी परत थोड़ी सख्त भी होती है। इसके छिल्के के प्रकार के आधार पर दुनिया में बादाम कई प्रकार के पाए जाते हैं। लेकिन यह मानना है कि इन सभी में सबसे अच्छी किस्म कैलिफ़ोर्निया है| पूरी दुनिया के बादाम का 82 प्रतिशत हिस्सा कैलिफ़ोर्निया के ही ग्रेट सेंट्रल वैली में उगाया जाता हैं। बादाम के कुछ अन्य प्रकार हैं जैसे कि सनोरा, फेराडुअल, हरे बादाम, मोलर, मैचलेस बादाम और कारमेल बादाम। आमतौर पर बादाम को कच्चा, टुकड़ों में काटकर, आटे या मक्खन के साथ प्रोसेस करके भी खा सकते हैं। कई जगहों पर बादाम का दूध भी बनाकर बादाम शेक के रूप में पिया जाता है।

बादाम में कौन कौन से पोषक तत्व और खूबियां हैं?

बादाम में प्रोटीन सहित बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जैसे कि: एनर्जी, फैट, विटामिन-ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, और फ़ास्फ़रोस जिसके सेवन से जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकने में सहायता प्रदान होती है| बादाम में एंटीऑक्सीडेंट,एंटीट्यूमर,अंतर्निहित संवेदनाहारी, हेमेटिनिक और कार्डियोप्रोटेक्टिव गुण हो सकते हैं| जिसके सेवन से कई प्रकार की शारीरिक व मानसिक समस्याएं दूर हो सकती हैं।

बादाम खाने के फायदे क्या है

1. स्वस्थ हृदय के लिए बादाम

एक शोध ने बताया है कि बादाम खाना हमारे हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है क्योकि बादाम खाने से एलडीएल-सी (लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल) की मात्रा को कम किया जा सकता है। यह कोलेस्ट्रॉल होता जिसका बढ़ना हमारे हृदय के लिए हानिकारक हो सकता है और बादाम हृदय रोग के इस जोखिम को कम कर सकता है।

2. आंखों के लिए बादाम का उपयोग

अक्सर बढ़ती उम्र के साथ, आंखें भी कमजोर होने लगती हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए भी बादाम एक अच्छा उपाय हो सकता है क्योकि बादाम में विटामिन ई और जिंक की भरपूर मात्रा होती है जिससे आंखों से जुड़ी बीमारी को दूर करने में मदद मिल सकती हैं। बादाम में जिंक आँखों के रेटिना को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। इसलिए, बादाम आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

3. मधुमेह/ शुगर के लिए बादाम सहायक

मधुमेह से बचने के लिए भी बादाम का सेवन फायदेमंद हो सकता है। बादाम में उपस्थित फाइबर, अनसैचुरेटेड फैट, और कम कार्बोहाइड्रेट शुगर को कम करने में मदद करता है। लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला आहार होने के कारण, बादाम के सेवन से टाइप 2 डायबिटीज (मधुमेह) के जोखिम को कम किया जा सकता है।

4. वजन कम करने के लिए बादाम

यदि आपका वजन बढ़ा हुआ है और आप इसको कम करने का तरीका ढूंढ़ रहे हैं, तो इसके लिए बादाम को अपने दैहिक आहार में जरूर शामिल करें।एक वैज्ञानिक अनुसंधान से पता चला है कि अगर आप लगभग 100 ग्राम बादाम रोजाना खाते हैं तो चयापचय सिंड्रोम से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं, जिसमें मोटापा भी शामिल है। लगातार बादाम का सेवन करने वालों में 24 हफ्ते बाद वजन में कमी भी देखी गई।

5. हड्डियों के लिए बादाम का सेवन

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व जरूरी होते हैं और ये दोनों तत्व बादाम में पाए जाते हैं इसलिए हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी बादाम का सेवन किया जा सकता है। इन दोनों पोषक तत्वों और बोन मिनरल डेंसिटी को बेहतर करने वाले प्रभाव की मदद से ऑस्टियोपोरोसिस जैसे हड्डी रोग और फ्रेक्चर के जोखिम को कुछ कम किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े>>> आइए बात करते हैं इस बीमारी के बारे में जो दुनिया के हर दूसरे व्यक्ति को प्रभावित करती है।

ज्यादा बादाम खाने के नुकसान।

बादाम का सेवन पोषक तत्वों से भरपूर है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह दिल की सेहत को बनाए रखने में सहायक होता है, डायबिटीज को नियंत्रित करता है, वजन को कम करने में मदद करता है, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक होता है, कैंसर से लड़ने में मदद करता है, और बालों और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखता है।

हालांकि, ज्यादा बादाम खाने से नुकसान भी हो सकते हैं। ज्यादा मात्रा में बादाम खाने से पेट की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि पेट फूलना, ब्लोटिंग, या अपच। इसके अलावा, ज्यादा बादाम का सेवन करने से आतों में ज़हरीले तत्व बढ़ सकते हैं जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइये जानते है बादाम खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं।

1. अगर पथरी है तो न खाएं बादाम।

किडनी में स्टोन की समस्या वाले लोगों को बादाम का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। यहाँ एक मुख्य कारण है कि बादाम में ऑक्सालेट की मात्रा अधिक होती है, जो पथरी की समस्या को और भी बढ़ा सकती है। इसलिए, उन्हें अपने आहार में बादाम को सीमित करने की सलाह दी जाती है।

2. ज्यादा बादाम खाने से फूल सकता है पेट।

बादाम एक स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ है, जिसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह फाइबर हमारे पाचन प्रणाली को स्वस्थ रखने में मदद करती है और अनियमितता को दूर करने में सहायक होती है। हालांकि, अधिक मात्रा में बादाम खाने से पेट में भारीपन और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है, जो दस्त और पेट दर्द का कारण बन सकती है। इसलिए, ज्यादा बादाम खाने से बचना चाहिए। यदि आप अपने सेहत को बनाए रखना चाहते हैं, तो संतुलित मात्रा में बादाम का सेवन करें और इसे अन्य स्वस्थ आहार के साथ समाहित करें।

3. ज्यादा बादाम खाने से ओरल हेल्थ का रिस्क भी हैं।

बादाम का खाना मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है, लेकिन ध्यान देने योग्य है कि इसे ज्यादा मात्रा में न लिया जाए। ज्यादा बादाम खाने से कुछ लोगों को ओरल एलर्जी, गले में खराश, और होंठों में सूजन की समस्या हो सकती है। इसके अतिरिक्त, कुछ लोगों को इसके सेवन से पेट की समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए, सावधानी बरतना अत्यंत जरूरी है। बादाम के सेवन को नियमित मात्रा में रखें, ताकि आपके स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव न पड़े।

4. पोषक तत्वों का अवशोषण स्लो हो सकता है।

बादाम में भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, लेकिन यदि इसका अत्याधिक सेवन किया जाए तो शरीर को आयरन, जिंक, और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों को अवशोषित करने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए, बादाम को नियमित रूप में ही इस्तेमाल करना चाहिए।

5. ज्यादा बादाम खाने से हो सकता है एसिड रिफ्लक्स।

यदि आपको अक्सर पेट में जलन या तेजाब बनने की शिकायत है, तो बादाम के सेवन को कम करना उपयुक्त हो सकता है। इसका मतलब है कि ज्यादा बादाम खाने से आपकी समस्या और भी बढ़ सकती है। इससे पेट में अधिक एसिड उत्पन्न हो सकता है जो अत्यधिक तेजाब के कारण हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर बादाम के अधिक सेवन की सलाह नहीं देते हैं, विशेष रूप से उन लोगों को जो पेट संबंधी समस्याओं से प्रभावित हो सकते हैं।

बादाम खाने के तरीके

भीगे बादाम खाने के फायदे क्या है?

पाचन को आसान बनाएं: बादाम में सख्त, कठोर बनावट होती है जिसे पचाना कुछ लोगो के लिए मुश्किल हो सकता है। इसलिए इसे भिगोने से वे नरम हो जाते हैं, जिससे उनको आसानी से पचाया जा सकता है। भिगोने से बादाम को चबाना भी आसान हो जाता है, जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण भी बढ़ जाता है। और साथ ही बादाम भिगोने से बादाम की बनावट और स्वाद बढ़ जाता है। कच्चे बादाम सख्त और कुरकुरे होते हैं, लेकिन भिगोने पर, वे नरम, कम कड़वे और मक्खन जैसे स्वाद वाले हो जाते हैं।

सुबह खाली पेट बादाम खाने के फायदे क्या है?-

  • पाचन को आसान बनाता है
  • एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है।
  • वजन घटाने में सहायक होता है।
  • त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।
  • पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ता है।
  • मस्तिष्क के कार्यों को बढ़ावा देता है।
  • ब्लड शुगर लेवल को बेहतर बनाने में मदद करता है।
  • बादाम से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रबंधित करने में मदद मिलती है।
सोने से पहले बादाम खाने के फायदे

यदि आपको सोने से पहले ऐसा स्नैक खाना पसंद हैं जो रात में आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार करे तो इसका सबसे अच्छा विकल्प बादाम है। बादाम में मौजूद ट्रिप्टोफैन, हार्मोन मेलाटोनिन का अच्छा एजेंट है जो नींद को बढ़ावा देता है। हमारे सोने-जागने का चक्र मेलाटोनिन द्वारा ही नियंत्रित होता हैं, यही कारण है कि सोने से पहले बादाम क सेवन से नींद अच्छी आ सकती है।

छिलके सहित बादाम खाने के फायदे

बादाम को छिलके सहित खाने पर स्वास्थ्य के लिए कोई खतरा नहीं होता है। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों से, कई फलों और सब्जियों के साथ ही नट्स के छिलकों में एंटी-पोषक तत्वों से बचना चाहिए। लेकिन, बादाम का छिलका अन्य खाद्य सामग्री की तुलना में लाभदायक होता है।

Disclaimer- यह लेख सामान्य जानकारी के लिए हैं। बादाम खाने के कई स्वास्थ्य लाभ है, लेकिन ध्यान रहे किसी भी तरह की समस्या या एलर्जी अगर होती है तो चिकित्सक से अवश्य परामर्श ले।

6 Comments on “सुबह खाली पेट बादाम खाने के 5 बड़े फायदे [2024]”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *