लहसुन एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है जो मनुष्य शरीर के कई प्रकार के बैक्टीरिया और वायरस से लड़ सकता है। लहसुन (Lahsun) खाने के कई प्रकार के तरीके है जिनके इस्तेमाल से आप इसके गुणों का लाभ आसानी से ले सकते है।

लहसुन खाने के फायदे>>>>

1. सर्दी और खाँसी में लाभदायक होता है लहसुन। लहसुन खासतौर पर खांसी और सर्दी के संक्रमण को दूर करने में मददगार होता है। खाली पेट लहसुन की दो कलियों का सेवन करने से सबसे अधिक लाभ होता है।

2. हृदय के लिए लाभदायक होता है लहसुन। लहसुन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है। लहसुन के नियमित सेवन से खून के जमने की दिक्कत कम हो जाती है और इस प्रकार Thromboembolism को रोकने में मदद मिलती है।

3. मस्तिष्क का कार्यक्षमता को बढ़ाता हैं लहसुन। लहसुन एक शक्तिशाली खाद्य पदार्थ है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी गुण होते हैं। जिससे मस्तिष्क को अधिक आवश्यक आपूर्ति मिलती है और इसकी कार्यक्षमता बढ़ती है।

4. पाचन में सुधार लाता हैं लहसुन। कच्चे लहसुन को आहार में शामिल करने से ना सिर्फ पाचन संबंधी समस्याएं बेहतर होती हैं, बल्कि इससे आंतों को भी फायदा होता है और सूजन कम होती है।

5. वजन कम करने में मदद करते हैं लहसुन। लहसुन वसा जमा करने वाली वसा कोशिकाओं के निर्माण के लिए जिम्मेदार जीन(Genes) की अभिव्यक्ति को कम कर देता है। इसके प्रभावी उपयोग से सेहत में सुधार होता है और लोग अपने वजन को नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त करते हैं।

लहसुन खाने के नुकसान भी जानें।