सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, दोनों बॉलीवुड कलाकार, 23 जून को मुंबई में अपनी शादी का आयोजन कर रहे हैं। इन दोनों अभिनेताओं ने अपने प्रेम के लिए धर्म या जाति को महत्व नहीं दिया।

बता दें कि दोनों अलग-अलग धर्मों से संबंध रखते हैं। यह पहला मौका नहीं है जब कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस दूसरे धर्म में शादी करेगी।

ऐसे ही कई अभिनेत्रियों ने अपने धर्म को छोड़कर दूसरे धर्म में शादी की है। आइए, आज हम 5 ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं।

करीना कपूर खान ने हिंदू होते हुए मुस्लिम अभिनेता सैफ अली खान से शादी की थी। इन दोनों कलाकारों ने लगभग चार साल की डेटिंग के बाद, 2012 में अपनी शादी का आयोजन किया था।

मान्यता दत्त, जो बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त की पत्नी हैं, और एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं। उनका संबंध मुस्लिम परिवार से है, वैसे इन का असली नाम दिलनवाज शेख है।

64 वर्षीय मुस्लिम अभिनेत्री जरीना वहाब ने हिंदू अभिनेता आदित्य पंचोली से शादी की थी। इन दोनों कलाकारों की शादी 1996 में हुई थी।

अमृता सिंह का संबंध सिख धर्म से है। 80 और 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह ने 1991 में खुद से 12 साल छोटे अभिनेता सैफ अली खान से शादी की थी।

मलाइका अरोरा ने एक्टर अरबाज खान से 1998 में शादी की थी। इस विवाह के बाद, दोनों एक बेटे अरहान खान के माता-पिता बने थे। हालांकि, मलाइका और अरबाज ने अपने रिश्ते को 19 साल के बाद समाप्त कर लिया था।

सारी हदें पार करके 'कॉल गर्ल' बन गयी थी जीनत अमान शम्मी कपूर के लिए, देखिये पूरी स्टोरी।