'मनोरंजन' फिल्म 70 के दशक की बेहद खूबसूरत फिल्मों में से एक थी। इसी फिल्म के जरिए अभिनेता शम्मी कपूर ने बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी।

इस फिल्म में संजीव कुमार और जीनत अमान मुख्य भूमिका में थे, जबकि शम्मी कपूर ने लू जैकोबी का किरदार निभाया था। अब, फिल्म के रिलीज होने के 50 साल बाद, जीनत अमान ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

1974 में भारत के लिए यह फिल्म एक क्रांति थी। बोल्ड कंटेंट के कारण जीनत अमान और शम्मी कपूर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

'मनोरंजन' फिल्म में अपने किरदार को याद करते हुए, जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है और अपने किरदार की कुछ अनदेखी तस्वीरें भी साझा की हैं।

उन्होंने बताया कि यह 1963 की अमेरिकी कॉमेडी 'इरमा ला डूस' का हिंदी संस्करण थी, जिसमें उन्होंने निशा का किरदार निभाया था, एक ऐसी वेश्या, जिसमें गरिमा, आजादी, और हास्य की भावना थी।

वह अपने रोल निशा के बारे में लिखते हुए कहती हैं कि निशा कोई बेबस लड़की नहीं थी, बल्कि उसके कपड़े काफी बोल्ड और सेक्सी थे।

जीनत अमान आगे शम्मी कपूर के निर्देशन की बात करते हुए खुद को 'निर्देशक की अभिनेत्री' कहती हैं। वह लिखती हैं कि शम्मी जी ने इस फिल्म में उनसे बेहतरीन अभिनय करवाया है।

शम्मी कपूर ने अपनी पहली फिल्म का निर्देशन किया, जो तवायफ की कहानी पर आधारित थी। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ।

‘Panchayat’ के इस एक्टर ने किया था वेटर का काम सैफ अली खान की शादी में देखिये पूरी स्टोरी।