लखनऊ के श्रीराम अनाथालय से 9 लड़कियां लापता हुईं, दो को पुलिस ने किया बरामद

श्रीराम अनाथालय

लखनऊ : अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित श्रीराम औद्योगिक अनाथालय से नौ लड़कियों गायब होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए दो लड़िकयों को कुछ समय बाद ही बरामद कर लिया। सात अन्य की तलाश की जा रही है।

गिनती के बाद पता चला
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सुबह जब श्रीराम अनाथालय में लड़कियों की गिनती हो रही थी, तब 9 लड़कियां कम पाई गई, जिसके बाद अनाथालय की संचालिका ने अलीगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूचना के बाद लापता लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है।
एसीपी अलीगंज बृज नारायण सिंह बालिका गृह से 9 लड़कियों के गायब होने की सूचना मिली थी। इसके बाद अलीगंज पुलिस ने दो लड़कियों को बरामद कर लिया है, बाकी लड़कियों की तलाश की जा रही है। लखनऊ अलीगंज पुलिस संभावित स्थानों पर लड़कियों की तलाश कर रही है। एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top