इस समय पूरी दुनिया में एक शब्द की काफी चर्चा हो रही है। यह शब्द है 'Xenophobic' जिसका जिक्र अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने किया है |

दरअसल, बाइडन ने भारत के अलावा तीन और देशों को  'Xenophobic Nation' करार दिया है जो कि जापान, चीन और रूस हैं।

आइये जानते है क्या अर्थ हैं इस 'Xenophobic' शब्द का? इससे पहले कब चर्चा में रहा 'Xenophobic' शब्द?

यह पहली बार नहीं है कि बाइडन ने इस शब्द का इस्तेमाल किया है। पहले भी, 18 अप्रैल, 2024 को, राष्ट्रपति बाइडन ने चीन के आर्थिक संकटों पर विचार करते समय उसे 'Xenophobic' कहा था।

कैम्ब्रिज डिक्शनरी के अनुसार, जेनोफोबिक का अर्थ है 'विदेशियों के प्रति अत्यधिक नापसंदी या भय दिखाना'।

मरियम बेबस्टर के अनुसार, जेनोफोबिया का अर्थ होता है 'अनजान या पराये लोगों, विदेशियों, या किसी अज्ञात या बाहरी वस्तु से डर और नफरत की भावना'।