बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनक्षी सिन्हा शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वो तो ठीक है लेकिन शादी कर भी रही है तो अलग धर्म में।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा काफी समय से जहीर इकबाल के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं।

शादी का कार्ड भी छप चुका है। जानिए शादी की सारी डिटेल्स, जैसे कि दोनों की शादी कब और कहां होने वाली है।

रिपोर्ट के अनुसार, 'दबंग' एक्ट्रेस मात्र 13 दिनों में दुल्हन बनने जा रही हैं। वह 23 जून को जहीर के साथ जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाएंगी।

सूत्रों के अनुसार, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी मुंबई में ही होगी। शादी का उत्सव शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां बास्टियन में मनाया जाएगा।

अभी तक, सोनाक्षी सिन्हा या जहीर इकबाल में से किसी ने भी अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। दोनों ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया भी नहीं दी है।

जहीर इकबाल का संबंध एक व्यवसायी परिवार से है। उनके पिता, इकबाल रतांसी, एक प्रसिद्ध ज्वेलर और बिजनेसमैन हैं।