भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान Sunil Chhetri ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है।

—Anuj Kumar

Sunil Chhetri ने बताया कि वह अपना आखिरी मुकाबला छह जून को कुवैत के खिलाफ खेलेंगे। छेत्री ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी करके दी।

— Anuj Kumar

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने Sunil Chhetri के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास के फैसले पर ट्वीट किया है।

— Anuj Kumar

BCCI ने लिखा, "आपका करियर असाधारण से कम नहीं रहा है और आप भारतीय फुटबॉल और भारतीय खेलों के लिए एक अभूतपूर्व प्रतीक रहे हैं।"

— Anuj kumar

Sunil Chhetri ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ की थी। वह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल (94) करने वाले चौथे खिलाड़ी हैं।

— Anuj kumar

वहीं, Cristiano Ronaldo, Ali Daei और Lionel Messi के बाद, Sunil Chhetri सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं।

— anuj kumar

Sunil Chhetri को साल 2011 में अर्जुन पुरस्कार और 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

— anuj kumar