27 मार्च को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जब सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) का आमना-सामना हुआ तो कई रिकॉर्ड टूटे।

523 runs- SRH बनाम MI के बीच T20 मैच में अब तक का सबसे अधिक स्कोर देखने को मिला। पिछला उच्चतम स्कोर मार्च 2023 में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच T20 में 517 रन था।

523 runs- SRH और MI गेम में IPL मैच में सबसे अधिक स्कोर देखा गया। पिछला उच्चतम स्कोर CSK और RR के बीच खेल के दौरान 469 रन था।

246 runs- MI ने IPL में दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे अधिक स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने RR का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने KINGSXI PUNJAB के खिलाफ 19.3 ओवर में 226 रन बनाए थे।

246 runs- MI ने IPL के इतिहास में अपना सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया। उन्होंने अक्टूबर 2021 में अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में SRH के खिलाफ बनाए गए 9 विकेट पर 235 रन को पार कर लिया।

38 sixes- SRH बनाम MI में 38 छक्के लगे, जो किसी T20 मैच में सबसे अधिक है। इससे पहले 2018 में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में बल्ख लीजेंड्स और काबुल ज्वानन के बीच मैच में 37 छक्के लगे थे.

38 sixes- SRH बनाम MI गेम में एक IPL मैच में सबसे अधिक छक्के भी लगे। इससे पहले IPL मैच में 33 छक्के लगाए गए, जो की सीएसके ने 2023 में आरसीबी के खिलाफ लगाये थे ।

20 sixes- MI ने SRH के खिलाफ अपनी पारी में 20 छक्के लगाए, जो एक IPL पारी में सबसे अधिक है। Pune Warriors India के खिलाफ RCB के 21 रनों के बाद वे सर्वकालिक IPL सूची में दूसरे स्थान पर हैं।