पूरी दुनिया में बहुत सारे देश हैं और सभी देशों के अपने ही रीती रिवाज, प्रथाएँ और मान्यताएं हैं। कुछ परम्परायें, मान्यताएं ऐसी हैं, जिस पर यकीन करना मुश्किल हैं।

अब क्यूबा की ही परंपरा को ही देख लीजिये, ऐसी परंपरा केवल आपको हैरान ही नहीं बल्कि आपको भयभीत भी करदेगी। 

क्यूबा में ये त्योहार पिछले 30 सालों से मनाया जाता है। इसका नाम ब्यूरियल ऑफ पचैंचो है।

इस त्योहार में एक जीवित व्यक्ति को ताबूत में बंद करके दफना दिया जाता है। उसके बाद फिर ताबूत में बंद इस व्यक्ति को शहर की सड़कों पर घुमाया जाता है।

ताबूत के पीछे उसके रिश्तेदारों और दोस्तों समेत दर्जनों की भीड़ चलती है। सभी लोग शराब के नशे में तालियां बजाते और नाचते-गाते रहते हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं सफेद बालों वाली एक महिला उस शख्स की विधवा बनती है। वो औरत उस व्यक्ति का हर वो काम करती है जो एक विधवा को करनी चाहिए।

हालांकि इस त्योहार का उद्देश्य किसी जीवित व्यक्ति को दफनाना होता है, लेकिन यहां के दृश्य देखकर ऐसा लगेगा जैसे कोई शादी समारोह हो रहा हो।