IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के सफर के समाप्त होने के बाद से, यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी आगे खेलना जारी रखेंगे। क्या उन्होंने अपना आखिरी IPL मैच खेल लिया है? क्या यह धोनी का अंतिम IPL था?

इन सवालों पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं और अलग-अलग बातें हो रही हैं। लेकिन, CSK के एक अधिकारी ने सही जानकारी देने की कोशिश की है।

चेन्नई सुपर किंग्स के एक अधिकारी के अनुसार, इस विषय पर धोनी की मैनेजमेंट से बातचीत हुई है।

अधिकारी ने यह भी बताया कि धोनी को इस बात का दुख है कि वे चेपॉक में IPL ट्रॉफी नहीं उठा सके। IPL 2024 के आखिरी ग्रुप मैच में RCB से 27 रन की हार के कारण CSK प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

लेकिन अगर हम बात करे धोनी के रिटायरमेंट की, तो धोनी ने IPL से रिटायरमेंट को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

CSK अधिकारी के अनुसार, धोनी ने IPL से रिटायर होने को लेकर कोई संकेत नहीं दिए हैं। उन्होंने CSK में किसी से भी यह नहीं कहा है कि वह IPL छोड़ रहे हैं।

CSK अधिकारी ने आगे कहा कि धोनी दो महीने इंतजार करने के बाद ही इस मुद्दे का निष्कर्ष निकालेंगे। अब CSK को इस निर्यण का बेसबरी से इंतज़ार रहेगा।