जैसा की आप जानते है गर्मी का मौसम शुरू हो चूका है, ऐसे मौसम हम सभी को अपने खान-पान का विशेष तौर से ख्याल रखना होता हैं।

इस मौसम में हमारे शरीर को पानी की बहुत आवश्यकता होती है, इसलिये हमें इस मौसम में तरबूज खाने की सलाह दी जाती है। तो आइये जानते है विस्तार से तरबूज के फायदे। 

1. हार्ट के लिए फायदेमंद>> तरबूज में साइट्रालाइन नामक अमीनो एसिड पाया जाता है जो की हमारे शरीर में रक्त को स्थानांतरित करने में मदद करता है और हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बनने से रोकता है।

2. वजन घटाने में मददगार>> तरबूज में कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे की पेट जल्दी भर जाता है और इसके बाद कुछ और खाने का मन नहीं करता।

3. कब्ज दूर कर देगा आपके>> तरबूज का नियमित रूप से सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर हो सकती है। अगर आप तरबूज का जूस पीते है तो यह आपके शरीर में खून की मात्रा को बड़ा देता है।

4. आँखों के लिए फायदेमंद>> तरबूज में लोकोपिन नामक एक प्लांट कंपाउंड पाया जाता है, जो की हमारे आँखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। तरबूज के जूस का सेवन हमे गर्मी में नियमित रूप से करना चाहिए।

5. दाँतों की समस्या को करता है दूर>> अगर आप प्रतिदिन तरबूज अपने आहार में शामिल करते है तो इससे आपके दाँतो को बहुत राहत मिलेगी। इसमें विटामिन C पाया जाता है जो की आपके दॉंतो के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है।

यहाँ दी गयी जानकारी किसी भी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी किसी चिकित्सक से परामर्श करें।